महोबा: कबरई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Aug 14, 2026 महोबा के थाना कबरई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कस्बा कबरई के पास से अभियुक्त प्रदीप पुत्र मुन्नालाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम दोनी थाना नौगांव, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।