स्वतंत्रता दिवस के मौके पर औरैया के बिधूना स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय भटौली में छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समाज को एक बेहद जरूरी संदेश दिया। 🇮🇳
'यानी सी उमर में न ब्याहियो रे, इन बेटियाँ ने खूब पढ़इयो रे...' की मधुर धुन पर छात्राओं ने नृत्य के जरिए बाल विवाह रोकने और बेटियों को शिक्षा दिलाने की अपील की।
छात्राओं की इस प्रस्तुति में सिर्फ कला नहीं, बल्कि बेटियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार की आवाज भी सुनाई दी।
संदेश साफ है—बेटियों को कम उम्र में शादी नहीं, पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर दीजिए।
देखिए छात्राओं की यह खूबसूरत और संदेशपरक प्रस्तुति... 🇮🇳❤️