भंडरिया: भंडरिया में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
भंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गांव में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची के परिजन खेत में धान की रोपाई करने गए थे, जबकि घर पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची घर के बाहर चापाकल के पास बने करीब चार फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर