सरमथुरा: नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगा रैली से गूंजा बड़ागांव
सरमथुरा उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव के विद्यार्थियों ने गांव में तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए और भारत माता की जय के जयघोष लगाए। तिरंगा रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए, जिससे गांव की गलियां देशभक्ति के नारों से गूंज उठ