बीकानेर में पीएम ई-बसों के संचालन की तैयारी, 25 प्रस्तावित रूट का चार्ट जारी
बीकानेर शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम। पीएम ई-बसों के संचालन के लिए 25 प्रस्तावित रूट तैयार किए गए हैं।
इन रूटों के जरिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पीबीएम अस्पताल, विश्वविद्यालय, औद्योगिक क्षेत्रों सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ने की योजना है।
हालांकि, ये रूट फिलहाल प्रस्तावित हैं। अंतिम रूट और संचालन की व्यवस्था विभागीय स्वीकृति के बाद तय होगी।
#Bikaner #PMEBus #ElectricBus #Rajasthan #BikanerNews #SSSONews