बड़ी खबर: बीकानेर पुलिस की शानदार कामयाबी! 50 लाख रुपये के 200 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद
बीकानेर रेंज पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी संसाधनों की मदद से आमजन के गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। ये सभी फोन पिछले 3 दिन से लेकर 4 साल तक की अवधि में गुम हुए थे। अपना फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान लौट आई है!
महानिरीक्षक पुलिस (IG) ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशन में हुई यह बड़ी कार्रवाई।
कार्यक्रम में एसपी मृदुल कच्छावा सहित कई अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
इस ऑपरेशन में साइबर सेल और पुलिस टीम (एएसआई विमलेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल डूडी, गोविंद सिंह, विनोद कुमार, रानी और सुनील कुमार) का अहम योगदान रहा।
पुलिस की आमजन से अपील:
रिपोर्ट दर्ज कराएं: मोबाइल या कोई भी कीमती सामान गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें ताकि तकनीकी मदद से उसे खोजा जा सके।
नशे से रहें दूर: नशा परिवार और समाज को बर्बाद करता है। नशा ना करें और नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
बीकानेर की हर अहम और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए पेज को फॉलो करें और जुड़े रहें THE BIKANER NEWS के साथ!
#Bikaner #BikanerPolice #RajasthanPolice #TheBikanerNews #BikanerUpdates #CyberCell #LostAndFound #SayNoToDrugs
Bikaner Police Mridul Kachawa IPS