भरथना: बकेवर के बीरपुर में छात्रा का सिर फोड़ा, 9 टांके और कान का पर्दा फटा, CM से लगाई गुहार
बकेवर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में 29 सितम्बर की देरशाम 7 बजे युवती भतीजी के साथ दुकान से नमकीन लेकर लौट रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से कथित अश्लील हरकत करने के विरोध करने पर नामजद तीन युवको द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई अमित तिवारी ने तीन नामजद युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।