सिकंदरा: रसधान में मासूम की शिकायत पर स्कूल पहुंची पुलिस, विद्यालय में पढ़ाई और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
राजपुर विकासखंड क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का मासूम छात्र विद्यालय समय में अपनी शिकायत लेकर रसधान पुलिस चौकी पहुंच गया। बच्चे ने पुलिसकर्मियों को बताया कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती, शिक्षक मोबाइल चलाते रहते हैं और बड़े बच्चे उसके साथ मारपीट करते हैं। मासूम की शिकायत सुनने के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका से मामले को लेकर बातचीत की।