रामगढ़ चौक: गरसंडा में मंदिर के बरामदे में चल रहा प्राथमिक विद्यालय, जर्जर भवन और गंदगी से 46 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
गरसंडा में प्राथमिक विद्यालय पिछले कई महीनों से हनुमान मंदिर के एक छोटे से बरामदे में संचालित हो रहा है। यहां कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों की पढ़ाई एक ही स्थान पर हो रही है। इस संदर्भ में प्रभारी प्रधानाध्यापक निधि कुमारी ने बताया की विद्यालय में कुल 46 बच्चे नामांकित हैं। 4 शिक्षक पदस्थापित लेकिन विद्यालय भवन जर्जर।