गभाना: गभाना पुलिस ने गोरना रसीदपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती 28 जुलाई को गोरना रसीदपुर में सड़क पर पाइपलाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया गया था। मामले में दारोगा की ओर से दोनों पक्षों के 13 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।