शुभमन गिल ने डेरिल मिचेल से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, विराट तीसरे और रोहित चौथे पायदान पर रहे।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार 29 जुलाई को वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की। भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। गिल इससे पहले भी वनडे की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़कर पहला पायदान हासिल कर लिया था।
गिल ने अब दोबारा वनडे की रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम कर ली है और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं। तीसरे स्थान पर रहे विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाया था, जबकि चौथे पायदान पर रहे रोहित ने लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी।
वही युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने T20I बल्लेबाजों क�