बहराइच: बहराइच शहर स्थित घण्टाघर से शहीद स्मारक स्थल तक ज़िले के पत्रकारों ने सड़कों पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले बहराइच के पत्रकारों की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दें कि पत्रकार ही नहीं जिले मे शुक्रवार को पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलग-अलग जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।