सिवनी: नशे के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार, कान्हीवाड़ा थाने में सौंपा ज्ञापन
Seoni, Seoni | Oct 1, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा क्षेत्र में नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ आमाकोला, जामुनटोला, मोहवेली, पतरई और डियूठी की महिलाओं ने एकजुट होकर थाना कान्हीवाड़ा में ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को महिलाओं ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की मांग की।