बलिया से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में टिकट नेताओं के आवास के चक्कर लगाने से नहीं, बल्कि जमीन पर किए गए काम के आधार पर मिलता है।
बलिया में बातचीत के दौरान नीरज शेखर ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा उन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हैं, जो जमीन पर मेहनत करते हैं और संगठन के लिए लगातार काम करते हैं।
अपनी संभावित उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीरज शेखर ने कहा कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वह उन्हें पूरी तरह स्वीकार होगा। उन्होंने पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि बताते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी के भीतर मंथन की चर्चा है।
#RajyaSabhaElection #NeerajShekhar #RajyaSabhaTicket
Belthara Road, Ballia | Sep 30, 2026