जगदीशपुर: भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए पुलिस ने किया अभ्यास, एसएसपी ने किया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड को गरिमापूर्ण एवं उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के दिशा-निर्देशन में परेड का रिहर्सल कराया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया।