शाहपुरा: ग्राम नोनी में ट्रक फंसने से लगा जाम, शहपुरा ब्रिज टूटने से वैकल्पिक मार्गों पर भी परेशानी
रविवार शाम लगभग 5:00 बजे शहपुरा के ग्राम नोनी के पास एक ट्रक सड़क किनारे फस गया जिससे जाम के हालात बन गए बताया जाता है कि शहपुरा ब्रिज टूटने के बाद भारी वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्गो से किया जा रहा है जिससे कि मार्गो में जाम की स्थिति बन रही है भारी वाहन यहां पर रोड में फंस जाते हैं जिससे जाम के हालात बनते हैं ग्रामीणों ने परेशानी दूर करने की मांग की।