बांका में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा
बांका: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांका, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Amarpur, Banka | Aug 3, 2026