सीतापुर: सड़क पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, तीन लोग हुए घायल
सीतापुर दिल्ली हाईवे पर मैगलगंज के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है।