नवगछिया में बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में पंखा चोरी करते मोहम्मद अताब और मोहम्मद सरफराज, दोनों निवासी बनिया, थाना रंगरा को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी के दो पंखे बरामद किए गए। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 385/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।