गुरुग्राम: गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पेट्रोल पंप और निर्माण स्थलों पर सख्ती
गुरुग्राम में सर्दियों के वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब पेट्रोल पंपों और निर्माण स्थलों की निगरानी और कार्रवाई बढ़ा दी गई है। 1054 प्रदूषण उत्सर्जन स्थलों की पहचान की गई, जिसमें 907 पर वेब कैमरे और 534 पर लो-कॉस्ट सेंसर लगाए गए हैं। अधिकारियों को इस पर कड़क कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।