अंबाह: अंबाह में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत बिंदु तक सड़क निर्माण की मांग की
Ambah, Morena | Aug 11, 2026 अम्बाह। श्यामपुर खुर्द से जोहा पीपरीपुरा को जोड़ने वाली सड़क को पीएम रोड प्राथमिक विद्यालय तक पूर्ण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच सत्येन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 700 मीटर सड़क का हिस्सा छूट रहा है। बारिश में आवागमन प्रभावित होने से विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को परेशानी होती है।