ब्यावर: ब्यावर में UPI शुल्क के विरोध में मनाया गया 'नो UPI डे'
Beawar, Ajmer | Oct 3, 2026 ब्यावर.15 अक्टूबर से 2 हजार से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR के विरोध में ब्यावर में व्यापारियों ने ‘नो UPI ट्रांजेक्शन डे’ मनाया।व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर लगे UPI QR कोड व साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढककर विरोध जताया। सांकेतिक रूप से दिनभर UPI से न भुगतान लिया और न किया।