देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Mohabbaywala #viralvideo #Roadaccident