ऊन: चौसाना क्षेत्र के कमालपुर बिजलीघर के पास 2 बुलेरो पिकअप गाड़ियों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत
Un, Shamli | Sep 30, 2026 मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे 2 बुलेरो पिकअप गाडियों के बीच आमने—सामने की टक्कर हो गई। एक पिकअप चालक ने बताया कि वह करनाल से चोकर भरकर सहारनपुर जा रहा था। इसी बीच कमालपुर बिजलीघर के पास एक्सल टूटने से उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नही आई। मामले में रात्रि करीब 12 बजे समझौता हो गया।