नावकोठी: मॉडल स्कूल नावकोठी में पेंटिंग, भाषण, निबंध प्रतियोगिता; उत्कृष्ट स्थान पाने वाले सम्मानित
प्रखंड के मॉडल स्कूल में प्रखंड स्तरीय छात्र एवं छात्राओं का भाषण पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग 6 से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।