Public App Logo
विमल इलायची के विज्ञापन पर अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस महाराष्ट्र FDA ने 15 दिनों में जवाब मांगा, प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश • महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन(FDA) ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। • FDA का आरोप है कि विज्ञापन में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू से जुड़े उत्पादों का अप्रत्यक्ष या छद्म प्रचार किए जाने की आशंका है। • विज्ञापन में इस्तेमाल ‘विमल इलायची’ शब्द को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। • FDA ने तीनों अभिनेताओं से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। • अभिनेताओं को विमल पान मसाला/इलायची के विज्ञापन में अपनी भागीदारी और प्रचार तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है। • अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट, वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने को भी कहा गया है। • विज्ञापन एजेंसी और ब्रांड मालिक की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया है। • FDA के अनुसार विज्ञापन से उपभोक्ताओं में प्रतिबंधित उत्पाद के ब्रांड की पहचान बन सकती है और अप्रत्यक्ष रूप से उसका प्रचार हो सकता है। #VimalElaichi #ShahRukhKhan #AjayDevgn #TigerShroff #MaharashtraFDA - Jharkhand News