खरसावां: खरसावां के संतारी और सिदाडीह में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने किया
खरसावां प्रखंड अंतर्गत संतारी और सिदाडीह गांव के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिली है। दोनों गांवों में पुराने ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने बिजली विभाग से संपर्क कर दोनों गांवों में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल