चकिया: चकिया क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए
चकिया क्षेत्र में बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सैदूपुर में बाइक-ट्रक की टक्कर में ओम केशरी व पुष्कर वर्मा घायल हुए, जबकि दूसरी घटना में बाइक अनियंत्रित होने से दिनेश सिंह घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।घटना के बाद परिजनों चिंता का माहौल है।