Public App Logo
एमआईटी मुजफ्फरपुर के छात्रों का AI नवाचार, ₹6 लाख की वित्तीय सहायता के लिए चयन मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों रौनित और जिशु कुमारी सिन्हा ने AI आधारित नवाचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘कृषि दृष्टि’ के जरिए AI और सेंसर तकनीक से स्मार्ट खेती, फसल निगरानी, जंगली जानवरों की पहचान, आग का अलर्ट, स्मार्ट सिंचाई और फसल कटाई के समय का अनुमान लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है। AI Powered Energy Optimization Innovation के तहत AI कैमरा और सेंसर की मदद से कमरे के अलग-अलग जोन में जरूरत के अनुसार लाइट-पंखे संचालित करने की तकनीक विकसित की गई है। पायलट परीक्षण में 25–35% तक ऊर्जा बचत के परिणाम सामने आए हैं। परियोजना को IIT Patna के 12 माह के Pre-Incubation Programme के लिए चयनित किया गया है, जिसके तहत ₹2 लाख Prototype Grant का प्रावधान है। इसके अलावा PM-RKVY Programme के SOP-III के तहत ₹4 लाख Grant-in-Aid के लिए भी चयन हुआ है। यानी दोनों योजनाओं के तहत कुल ₹6 लाख की वित्तीय सहायता के लिए चयन हुआ है। MIT के प्राचार्य डॉ. एम. के. झा ने छात्रों और परियोजना के मेंटर्स को बधाई देते हुए इसे तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। #TirhutNews #MITMuzaffarpur #Muzaffarpur #AIInnovation #ArtificialIntelligence #IITPatna #PMRKVY #Innovation #Startup #Bihar #IPRDBihar #DSTTE - Bihar News