#100000 tending non flowers ब्रेकिंग उन्नाव
मुर्तजा नगर के मुख्य मार्ग पर 3 महीने से टूटा पड़ा बिजली का खंभा, विभागीय लापरवाही से हादसे का खतरा
उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर के मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा करीब तीन महीने से टूटा हुआ पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्य मार्ग के किनारे टूटे पड़े खंभे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात, तेज हवा या आंधी के दौरान यह खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए टूटे हुए बिजली के खंभे को जल्द से जल्द हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिप�
Unnao, Unnao | Aug 22, 2026