खगड़िया: खगड़िया में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को लेकर जागरूकता रथ रवाना, ग्रामीणों को मिलेगी सब्सिडी
खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित झंझरा ग्रिड परिसर से गुरुवार को कनीय अभियंता देवेंद्र कुमार ने सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले दो दिनों तक पसराहा, सोनडीहा, शेर चकला और बंदेहरा सहित कई गांवों में जाकर लोगों को सोलर रूफटॉप सिस्टम, सरकारी सब्सिडी व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देगा। ऊर्जा विभाग का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल में कमी लाकर उपभ