कोंडागांव: कोंडागांव में स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ में दिखा देशभक्ति का जज्बा, बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज शुक्रवार सुबह 8 बजे विकास नगर स्टेडियम मैदान में स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर जिला न्यायालय, नेशनल हाईवे, जयस्तंभ चौक एवं बाजारपारा होते हुए