बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चिड़ियावासा गांव मे हर्षो उल्लास के साथ शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सुबह से हीं देश भक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम संपन हुवे। बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। अध्यक्षता संस्था प्रधान विजय कृष्ण वैष्णव ने की तथा मुख्य अतिथि सरपंच दीपकडोंडीयार थे।