Public App Logo
साफ-सफाई की समस्या को लेकर SFI ने सौंपा ज्ञापन राजकीय महाविद्यालय फतेहपुर में साफ-सफाई की समस्या को लेकर छात्र संगठन SFI ने प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने कॉलेज परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्राचार्य से विस्तार से चर्चा की। ऑफिस में कई घंटे तक चली वार्ता के बाद प्राचार्य महोदय ने आश्वासन दिया कि आज ही महाविद्यालय परिसर में सफाई करवाई जाएगी। छात्रसंगठन SFI ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना जरूरी है। इस मौके पर छात्रसंगठन SFI के गुलाम अली, बिजू चाचीवाद, अफराज आसास, कैफ़, फ़रिश ,अदनान, मुकेश, अंकित , अदनान , हमान, आमिर , जबार , सोयल तथा अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। - Fatehpur News