यमकेश्वर: बीन नदी में मैक्स वाहन पलटा, SDRF ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया
बीन नदी में मैक्स वाहन पलटने की सूचना पर SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से सूचना मिलने के बाद SDRF पोस्ट ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर फंसा हुआ था।
बीन नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण वाहन पानी के तेज बहाव में कुछ दूरी तक बह गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए SDRF की दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची।
दोनों टीमों ने समन्वय के साथ अभियान चलाकर वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
#yamkeswar #sdrf #newsmafiya #heavyrain #rescue #rishikesh
Dehradun, Dehradun | Aug 18, 2026