मथुरा: मथुरा में कलयुगी बेटों की हैवानियत: कैंसर पीड़ित पिता और मां-बहन को घर से निकालने के लिए बहन को पीटा
मथुरा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पत्नियों के बहकावे में आकर कलयुगी बेटों ने अपने ही बुजुर्ग, बीमार माता-पिता और अविवाहित छोटी बहन को जबरन घर से निकालने का प्रयास किया। जब बहन ने इसका विरोध किया, तो भाइयों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पिटाई कर दी।