उनियारा: अलीगढ़ में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Uniara, Tonk | Aug 10, 2026 अलीगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद बारिश हुई। सोमवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से खेतों में दम तोड़ती फसलों को भी फायदा मिल सकेगा। बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला।