नानपारा: लक्ष्मणपुर घाट पर दिखे घड़ियाल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम ने लगाया जाल
नवाबगंज, बहराइचः भारत-नेपाल सीमा पर राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर घाट पर रविवार एक घड़ियाल देखा गया। घड़ियाल को देखकर आसपास के गांवों लक्ष्मणपुर रहसोरवा, जानकी गांव और होलिया के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही अब्दुल्लागंज वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार साहू के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम में वन रक्षक अविनाश, देव रहे।