पामगढ़ में पत्रकारों के कार्यक्रम के नाम पर कथित चंदा वसूली का वीडियो वायरल, वीडियो में कलेक्टर-एसपी के आने का हवाला देने की बात सामने आई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बनाया वीडियो...
• पामगढ़ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
• वीडियो में दो से तीन व्यक्ति कार्यक्रम के नाम पर सहयोग राशि मांगते नजर आ रहे हैं।
• कथित तौर पर कलेक्टर-एसपी के कार्यक्रम में आने का हवाला दिया जा रहा है।
• आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा राशि देने में असमर्थता जताने की बात वीडियो में दिखाई दे रही है।
• 100-200 रुपये की राशि से क्या होगा, जैसी बातें कहे जाने का दावा।
• वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
• वीडियो की सच्चाई और पूरे मामले की परिस्थितियां जांच का विषय हैं।
• कलेक्टर-एसपी का नाम सामने आने के कारण अब प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर नजर...
#viralvideo #breakingnews #vasuli #action