बगोदर: बगोदर के खेतको में नहर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत, परिजनों को मिली सहायता राशि
बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको में कोनार नहर निर्माण कार्यस्थल में मंगलवार की शाम बारिश के साथ एका एक वज्रपात होने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये थे।घटना के बाद दोनो को अनान फनान में ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि एक का प्राथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के रेफर कर दिया गया।