काराकाट: काराकाट में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाली मौन यात्रा
Karakat, Rohtas | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम 6 बजे काराकाट प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। पूर्व विधायक राजेश्वर राज के नेतृत्व में शुक्रवार को बाइक रैली और मौन यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने 1947 के भारत विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।