सैदपुर: जीबी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्टूडेंट काउंसिल को दिलाई गई जिम्मेदारियों की शपथ
डहरा कला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कराटे, योग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट काउंसिल का गठन और नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रहा।