पोड़ैयाहाट: सरकंडा में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र मिठाई दुकानों में जांच अभियान, सैंपल लैब भेजे गए
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरकंडा में विभिन्न मिठाई दुकानों में गोड्डा में सघन जांच अभियान चलाया। नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ श्वेता अमृता लकड़ा एवं सुश्री वैशाली कुमारी ने मंडल डेयरी एवं स्वीट्स, राजेश मिष्ठान भंडार और सनोज मिष्ठान भंडार से पनीर एवं पवन मिष्ठान भंडार से पनीर और खोवा के नमूने एकत्रित किए हैं।