बड़ेराजपुर: आवराभाटा में करेंट की चपेट में आने से बिहार का युवक घायल, फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव जिले के आवराभाटा में रविवार को बिजली खंभे के सपोर्टिंग तार की चपेट में आने से भागलपुर, बिहार निवासी शिवम कुमार (पिता पंकज यादव) घायल हो गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने उसे शाम करीब 5 बजे फरसगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।