जौनपुर: गोसाईपुर-सेवई नाला सड़क के लिए ₹18.75 करोड़ मंजूर
जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के प्रस्ताव पर गोसाईपुर-सेवई नाला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। कुल 10.400 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बेहतर बनाने के साथ बाजार और गांवों के बीच नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जौनपुर की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है। विधायक जगद