डलमऊ: आईटीबीपी 46वीं वाहिनी ने डलमऊ गंगा घाट पर मनाई देशभक्ति संध्या
आजादी का अमृत महोत्सव और 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायबरेली के डलमऊ स्थित गंगा घाट पर आईटीबीपी 46वीं वाहिनी द्वारा देशभक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कमांडेंट अभय चंद्र के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जैज बैंड ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में द्वितीय कमान जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।