परिहार: परिहार के स्कूलों में शिक्षकों को अब औपचारिक पोशाक में आना होगा
परिहार प्रखंड के सरकारी, निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद संबंधित संस्थानों में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग का मानना है कि शिक्षकों के पहनावे से विद्यालय का अनुशासन और शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। बीईओ और संबंधि