बस्ती समाचार
हरैया पुलिस व सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता: ₹25,000 का इनामिया गैंगस्टर अमित शर्मा गिरफ्तार बाइक सीज
बस्ती अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बस्ती पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरैया पुलिस और बस्ती सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती, डॉ. यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान, पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर दिनांक 29 सितंबर 2026 को हरैया पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर 'तपसी धाम मोड़ पुलिया' के पास से वांछित अभियुक्त अमित शर्मा (पुत्र स्व. दाऊ शर्मा) को धर दबोचा।
पकड़ा गया अभियुक्त थाना हरैया पर पंजीकृत मुकदमे (मु.अ.सं.-190/2026, धारा-3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट) में काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से अपराध में इस्तेमाल की जा रही स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (गाड़ी संख्या- UP51BV9513) भी बरामद की है। वाहन के वैध कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने के कारण मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #UpdateNews #BreakingNews #follower #nonflowe
Basti, Basti | Sep 30, 2026