कासगंज: कासगंज में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस और कांवड़ यात्रा एवं शांति-सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कासगंज पुलिस ने प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। सोरों गेट, मेन मार्केट, घंटाघर, सर्राफा बाजार, नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बस स्टैंड व बिलराम गेट सहित कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया।