चमोली के पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास अचानक पहाड़ से पत्थर गिरकर उनके वाहन से जा टकराया। गनीमत रही कि पत्थर वाहन के ऊपर नहीं गिरा और अनिल बलूनी बाल-बाल बच गए। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि सांसद पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने चमोली जा रहे थे।